East Champaran पर पुलिस पर लोगों ने किया हमला, फाड़े SI के कपड़े

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण में मारपीट मामले में जांच करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमला में ग्रामीणों ने पुलिस के कपड़े भी फाड़ दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच कर पुलिसकर्मियों को बचाया और दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। घटना पूर्वी चंपारण के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर थाना की पुलिस को दो पक्षों में झगड़ा की सूचना मिली थी। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया।

हमला में लोगों ने एक एसआई के कपड़े भी फाड़ दिए। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष खुद भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों को भीड़ की चंगुल से छुड़ाया। इसके साथ ही पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी हमला करने के आरोप में हिरासत में लिया है। वहीं झगड़ा कर रहे लोगो में एक पक्ष की एक महिला ने पुलिसकर्मियों पर कपड़े फाड़ने और रूपये छीनने का भी आरोप लगाया है। महिला ने पुलिसकर्मियों पर कोर्ट में मामला दर्ज करने की भी बात कही है।

वहीं मामले में एएसपी शिखर चौधरी ने बताया कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच झगड़ा की सूचना पर गस्ती दल पहुंची थी और लोगों को समझाने की कोशिश करने लगी तभी लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। लोगों ने एक एसआई के वर्दी भी फाड़ दिए। मामले में लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    मधेपुरा में CPI कार्यकर्ताओं ने दिया एकदिवसीय धरना

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

East Champaran East Champaran East Champaran

East Champaran

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img