प्रकाशित: अपडेट: पढ़ने का समय: 1 मिनट
निरसाः मुगमा स्थित बंद पड़े ओम बेस्को कंपनी के पीछे रेलवे लाइन से मात्र 100 फीट की दूरी पर चल रहे अवैध उत्खनन स्थल में सुबह चाल धंसने से 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अवैध उत्खनन के संचालक ने दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि एक की हालत चिंताजनक है। घटना की सूचना मिलते ही निरसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर तफ्तीश में जुट गई। अवैध उत्खनन स्थल के आसपास इसीएल द्वारा पूर्व में छाई द्वारा भराई की गई लेकिन इसीएल के कुछ अधिकारियों एवं सुरक्षा प्रहरियों की मिलीभगत से कुछ अवैध उत्खनन की भराई नहीं की गई और उसी जगर से अवैध उत्खनन का काम चलता रहता है।
निरसाः संदीप
Highlights

















