कुड़मी समाज के लोगों ने मनोहरपुर रेलवे स्टेशन से पांच किलोमीटर पहले घाघरा हाल्ट पर ट्रेनों का आवागमन रोका

चाईबासाः अनुसूचित जनजाति का दर्जा पाने के लिए आदिवासी कुड़मी समाज की ओर से बुधवार से अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन का असर दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल में देखने को मिला. आंदोलनकारियों ने पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर रेलवे स्टेशन से पांच किलोमीटर पहले घाघरा हाल्ट पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया है. वहां काफी संख्या में पुलिस बल तैनात है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. कुड़मी समाज के लोगों हावड़ा मुंबई मुख्य मार्ग को जाम कर देने से रेल गाड़ियों के परिचालन पूरी तरह ठप हो गया.

आंदोलनकारियों की रेल और अनुमंडल प्रशासन से वार्ता चल रही है. मनोहरपुर और नीमडीह से सुबह 9 बजे तक ट्रेनों का परिचालन हुआ था. आंदोलनकारियों ने पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर रेलवे स्टेशन से पांच किलोमीटर पहले घाघरा हाल्ट पर डाउन लाइन से गुजर रही मालगाड़ी को भी रोका दिया और सभी पटरी पर बैठ गए.

रिपोर्टः संतोष वर्मा

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...