औरंगाबाद : औरंगाबाद में रेल अधिकारियों ने रेल ट्रैक की पूजा कर दुर्घटना रहित सुरक्षित यात्रा के लिए मन्नत मांगी। रफीगंज रेलवे स्टेशन के पास 9-10 सितम्बर 2002 की रात हुए राजधानी रेल हादसे की 19वीं बरसी मनाई गयी। रेलवे के तकनिकी अधिकारीयों और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेल पटरी की पूजा की और कैंडल जलाकर हादसे में मृत यात्रियों को श्रद्धांजलि भी दी गयी।
गया-डीडीयू रेलखंड पर रफीगंज स्टेशन के समीप स्थित धावा नदी के पूल पर हुए इस हादसे के बाद हर साल यहां पटरी की पूजा की जाती है ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो। औरंगाबाद के लोग भी उस भयानक रेल हादसे को नहीं भूल सके हैं जिसमें 153 यात्रियों की मौत हो गयी थी जबकि 2 सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


















