मुंगेर : मुंगेर में बरगद के पेड़ पर भगवान गणेश के आकृति निकलने के बाद देखने के लिये लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने आस्था के चलते पूजा-पाठ करना शुरु कर दिया. बता दें कि मुंगेर मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर असरगंज प्रखंड के जलालाबाद स्थित बड़ी हाट के निकट एक बड़े बरगद के पेड़ में अचानक से भगवान गणेश के आकार की एक आकृति उत्पन्न हो गयी है. लोगों का कहना है कि साक्षात भगवान गणेश की उत्पत्ति हुई है.
यह घटना रविवार की देर शाम अंधेरा होने के बाद की है जहां स्थानीय ग्रामीण ने देखा. जिसके बाद शोर शराबा मचाने पर लोगों की भीड़ लग गई. वही महिलाएं और पुरुष की सैकड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी और लोग इसे चमत्कार का नाम देने लगे हैं. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में यह बात तेजी से सोशल मीडिया और लोगों के माध्यम से फैल गयी है जो लोगों के लिए ध्यान का केंद्र बन चुका है.
रिपोर्ट : अतहर खान


















