बेलगाम पिकअप ने बाइक सवार समेत सड़क किनारे सेविका को रौंदा, एक की मौत

आरा : जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरदास टोला पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की दोपहर बेलगाम पिकअप ने बाइक सवार चचेरे भाई समेत सड़क किनारे एक सेविका को भी रौंद दिया। हादसे में चचेरे भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सेविका गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसके बाद जख्मी सेविका को परिजन द्वारा इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

वहीं घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया। उधर घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। वहीं घटना को लेकर कुछ देर स्थानीय लोगों द्वारा सड़क जाम भी किया गया। वहीं सड़क जाम की सूचना पाकर जगदीशपुर थाना घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटवाया। इसके पश्चात पुलिस ने शवो को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

यह भी देखें :

जानकारी के अनुसार मृतकों में औरंगाबाद जिला के खुदवा थाना क्षेत्र के गैनी गांव निवासी स्व. राघो साव के 78 वर्षीय पुत्र कृष्णा साव एवं दूसरे मृतक उसी गांव के चंद्रदेव साव के 45 वर्षीय पुत्र विजेंद्र कुमार शामिल है। वे दोनों रिश्ते में चचेरे भाई लगते हैं एवं दोनों पेशे से व्यापारी थे। जबकि जख्मी महिला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रामदास टोला गांव निवासी महेंद्र सिंह की 55 वर्षीया पत्नी आंगनबाड़ी सेविका लखमुना देवी है।

यह भी पढ़े : अवैध हथियार के साथ किशोर समेत 5 गिरफ्तार

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...