शुरू हुआ पिंक बस सेवा, केवल महिलाओं के लिए रजौली से नवादा

नवादा : बिहार में पिंक बस सेवा महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पहलू है। वर्तमान में इन बसों को पुरुष ड्राइवर चलाते हैं। लेकिन सरकार का लक्ष्य है कि भविष्य में केवल महिला ड्राइवर ही इन बसों को चलाएं।

महिला ड्राइवरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम

15 दिसंबर 2025 से महिला ड्राइवरों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और 20 जनवरी 2026 से औरंगाबाद में प्रशिक्षण शुरू होगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत, महिलाओं को बस चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें एचएमवी या एलएमवी ड्राइवलिंग लाइसेंस प्राप्त करने में मदद की जाएगी। इन बसों में महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई सुविधाएं हैं।

Nawada Pink Bus 2 22Scope News

पिंक बस की सुविधाएं

– CCTV कैमरा

– GPS ट्रैकर

– पैनिक बटन

– सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन

– मोबाइल चार्जिंग पॉइंट

– माइक और म्यूजिक सिस्टम

महिला ड्राइवरों के लिए योग्यता

HMV या LMV ड्राइवलिंग लाइसेंस

– कम से कम 3 साल का ड्राइवलिंग अनुभव

– आयु सीमा 21 से 40 वर्ष (1 जनवरी 2026 तक मान्य)

Nawada Pink Bus 1 22Scope News

इस पहल से न केवल महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे

इस पहल से न केवल महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि सार्वजनिक परिवहन में उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी। नवादा शहर में लड़कियों की परीक्षा के लिए पिंक बस सरकार द्वारा दिया गया है अब लड़कियां परीक्षा देने के लिए पिंक बस में कम कीमत भाड़ा में वह परीक्षा हॉल तक जा सकेगी।

यह भी पढ़े : रजौली से नवादा केवल महिलाओं के लिए शुरू हुआ पिंक बस सेवा

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...