BPSC मामले में PK ने सरकार को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम, कहा ‘अगले प्रदर्शन मार्च में…’

पटना: बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा रद्द किये जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थी लगातार पिछले 9 दिनों से गर्दनीबाग धरनास्थल पर डटे हुए हैं। अभ्यर्थियों के धरना के दौरान अब वहां कई राजनीतिक नेता भी पहुंच रहे हैं। सबसे पहले राजद नेता एवं बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से वीडियो कॉल पर बात की और उन्हें अपना समर्थन देने की बात कही। इसके बाद तेजस्वी यादव अभ्यर्थियों के समर्थन में उनसे मिलने भी पहुंचे बाद में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव और अब जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर भी प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी के बीच पहुंचे।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बीपीएससी और सरकार के प्रतिनिधियों को आन्दोलनरत छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से बात करनी चाहिए। छात्रों की मांग पर बीपीएससी को सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेना चाहिए। प्रशांत किशोर ने कहा कि आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों की बात सुनने के बजाय नीतीश कुमार की सरकार उनके ऊपर लाठी चलवा रही है जो कि बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कल से छात्रों के प्रदर्शन में मैं भी शामिल होऊंगा और उनके साथ पहली पंक्ति में रहूँगा।

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने राज्य की सरकार और बीपीएससी को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि राज्य सरकार को मैं तीन दिन का समय देता हूं अगर तीन दिन के अंदर सरकार ने पूरा मामला नहीं सुलझाया तो छात्रों के अगले मार्च में मैं सबसे आगे चलूँगा और देखना चाहता हूं कि लाठी कैसे चलाते हैं। प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि नीतीश सरकार ने यह तरीका अपना लिया है कि अगर पानी मांग को लेकर कोई प्रदर्शन करता है तो उसे लाठी से पिटवाते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    BPSC अभ्यर्थियों को उकसाया गया, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

BPSC BPSC BPSC
BPSC

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...

Mokama MLC Election Clash: बिहार MLC चुनाव के बीच मोकामा में...

Mokama MLC Election Clash: बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान मोकामा में जेडीयू विधायक अनंत सिंह और एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थकों के...

Chhotu Singh Detained During MLC Election: MLC चुनाव के बीच छोटू...

Chhotu Singh Detained During MLC Election, पटना: बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच जेडीयू...