Students के साथ PK उतरे सड़क पर, तोड़ दी पुलिस की बैरिकेडिंग

पटना: बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दुबारा परीक्षा लिए जाने की मांग को लेकर राजधानी पटना में पिछले 12 दिनों से अभ्यर्थी धरना पर बैठे हुए हैं। बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग को समर्थन देते हुए जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने रविवार को गांधी मैदान में स्थित गांधी मूर्ति के पास छात्र संसद आयोजित करने की घोषणा की थी। जन सुराज के अध्यक्ष मनोज भारती ने पटना जिला प्रशासन से गांधी मैदान में प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी लेकिन पटना जिला प्रशासन ने जगह उपलब्ध नहीं होने का हवाला देते हुए अनुमति देने से मना कर दिया था।

अनुमति नहीं मिलने के बावजूद रविवार को गांधी मैदान में भारी संख्या में छात्र जुटे और वहां प्रशांत किशोर भी पहुंचे। गांधी मैदान में प्रशांत किशोर ने छात्रों को अपनी आंदोलन जारी रखने के लिए प्रेरित किया और कहा कि हमलोग योजना बना कर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांग रखेंगे। इस दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने मार्च की बात की और प्रशांत किशोर ने कहा कि आपलोगों की जो भी राय होगी हम उसके हिसाब से करेंगे।

मार्च के दौरान रोके जाने पर मौर्या होटल के पास सड़क पर धरना पर बैठे छात्र
मार्च के दौरान रोके जाने पर मौर्या होटल के पास सड़क पर धरना पर बैठे छात्र

अगर आप कहेंगे कि मार्च करना है तो हम मार्च करेंगे, धरना करने का फैसला होगा तो फिर हमलोग धरना देंगे। अंत में प्रशांत किशोर छात्रों के साथ मिलकर मार्च करने के लिए सड़क पर निकल गए। हालांकि गांधी मैदान में छात्रों के जमावड़ा की आशंका देखते हुए भारी मात्र में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मार्च पर निकले छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी।

प्रशांत किशोर के मार्च को गांधी मैदान के समीप होटल मौर्या के पास रोका, इसके बाद अभ्यर्थी वहीं सड़क पर ही धरना पर बैठ गये और सड़क जाम कर दिया। इस दौरान छात्र बीपीएससी और राज्य सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए बीपीएससी परीक्षा रद्द कर दुबारा परीक्षा लेने की मांग कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    District Administration के मना करने के बाद गांधी मैदान में जुटे छात्र, पीके ने छात्रों को कहा ‘गुटबंदी करेंगे तो फिर…’

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Students Students Students Students

BStudents

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...