Advertisment

कोल मंत्रालय के निर्देश पर वृक्षारोपण अभियान 2021

निरसा : कोल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर ईसीएल मुगमा एरिया द्वारा गुरुवार को वृक्षारोपण अभियान 2021 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एरिया महाप्रबंधक बीसी सिंह सहित यूनियन प्रतिनिधि, पदाधिकारी और मुखिया ने संजुक्त रूप से किया। महाप्रबंधक ने सभी आगंतुकों को शॉल, बुके, किताब और श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके बाद प्रहलाद जोशी कोल मंत्रालय मंत्री, राव साहेब पाटील कोल, माइंस एवं रेल मंत्रालय, डॉ अनिल कुमार जैन सचिव कोल इंडिया भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन लाइव प्रसारण देखा गया। वही कार्यक्रम को सुसज्जित करने के लिए रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

मौके पर महाप्रबंधक बीसी सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम कोल मंत्रालय के निर्देश पर पूरे कोल इंडिया में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हरा भरा भारत बनाना है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और  विशिष्ट आगंतुकों को कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद दिया और बताया कि एक दिन में लगभग 3000 फलदार वृक्ष लगाये गए और एक साल में लगभग 25,000 वृक्ष लगाने का उद्देश्य है।

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...