PM ने जनजातीय समाज को दिया है उच्च स्थान, चिराग ने कहा ‘लगातार हो रहा विकास…’

जमुई: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जमुई में जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित की जा रही है। समारोह में भाग लेने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जमुई पहुंचे। समारोह में राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जीतनराम मांझी समेत कई अन्य केंद्रीय और बिहार सरकार के मंत्री पहुंचे हैं।

इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि आज देश भर में जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनजातीय समाज से जुड़े लोगों को बहुत ही अधिक सम्मान दिया है इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। प्रधानमंत्री ने वंचित लोगों को स्थान दिया है और उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कई योजनाएं बनाई और एक सकरात्मक प्रयास किया है।

भगवान बिरसा मुंडा का परिवार भी प्रधानमंत्री से जुड़ेंगे वह अभी हमारे साथ हैं। चिराग पासवान ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में लगातार विकास हो रहा है और विपक्ष क्रेडिट लेने में जुटा है। प्रधानमंत्री अभी हाल ही में दरभंगा आये और उन्होंने वहां राज्य का दूसरा एम्स का शिलान्यास किया। लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष भ्रम फैला रहा था कि एनडीए की सरकार आने पर आरक्षण छीन लिया जायेगा, संविधान खत्म कर दिया जायेगा। आज आपके सामने है कि एनडीए की सरकार में विकास किस तरह से होता है।

विपक्ष सिर्फ सवाल उठाता है और भ्रम फैला रहा है लेकिन हमें उनके भ्रम में नहीं फंसना है। 23 नवंबर को दो राज्यों के विधानसभा का भी परिणाम आएगा और दोनों ही राज्यों में एनडीए की सरकार होगी। अभ मैं युवा बन कर आया हूं लेकिन जाऊंगा बुजुर्ग बन कर हम। मैं जमुई की जनता से वादा करता हूं कि जब तक जियेंगे हम जमुई से जुड़े रहेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   उपचुनाव के बीच RJD को लगा बड़ा झटका, इस नेता ने छोड़ी पार्टी, देंगे भाभी का साथ

जमुई से विवेक रंजन की रिपोर्ट

PM PM PM PM

PM

Highlights

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...