पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर बोले पीएम मोदी- तेल पर वैट घटाएं राज्य सरकारें

नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर बोले पीएम मोदी -तेल पर वैट घटाएं राज्य सरकारें पीएम नरेंद्र मोदी ने

बुधवार को राज्यों से तेल की कीमतों में कटौती करने का अनुरोध किया है.

कोरोना पर मुख्यमंत्रियों से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने ‘कॉपरेटिव फेडरलिज्म’ की

भावना के तहत सभी राज्यों से वैल्यू ऐडड टैक्स (वैट) घटाने की अपील की है.

देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर पीएम मोदी ने ऐसे राज्यों का भी हवाला दिया,

जिन्होंने तेल की कीमतों पर वैट घटाया है.पेट्रोल-डीजल में बढ़ोतरी के दौरान

वैट कम नहीं करने वाले राज्यों को लेकर पीएम मोदी ने कहा,

मैं किसी की आलोचना नहीं कर रहा हूं, सिर्फ चर्चा कर रहा हूं.

कुछ राज्यों ने नहीं सुनी बात

पीएम मोदी ने कहा, कुछ राज्यों ने नहीं सुनी (ईंधन पर वैट कम करने को लेकर). महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बंगाल, तमिलनाडु, झारखंड, केरल ने कुछ कारणों की वजह से इसे अनसुना कर दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र की ओर से एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद कुछ राज्यों ने पेट्रोल, डीज़ल पर टैक्स में कटौती नहीं की, यह लोगों के साथ अन्याय है.

यूक्रेन-रूस युद्ध है बढ़ती कीमतों की वजह

पीएम मोदी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह यूक्रेन-रूस युद्ध को बताया है. पीएम मोदी ने यह टिप्पणी ऐसे समय पर की है, जब आम लोग सीएनजी, पीएनजी, पेट्रोल-डीजल की हर रोज बढ़ती कीमतों से जूझ रही है. विपक्ष भी इसे लेकर सरकार पर हमलावर है.

देश ने कोरोना से एक लंबी जंग लड़ी

कॉपरेटिव फेडलिज्म की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, देश ने इसी भावना के साथ कोरोना से एक लंबी जंग लड़ी है और आर्थिक मुद्दों को लेकर भी यही रवैया अपनाना चाहिए. दुनिया में युद्ध जैसी स्थिति चल रही है.

Previous Post

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Sonpur Mela Labour Exhibition: सोनपुर मेले में श्रमिकों के लिए खास...

Sonpur Mela Labour Exhibition, पटना: एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय प्रदर्शनी...

Bapu Tower Internship Program: बापू टावर के इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल...

Bapu Tower Internship Program, पटना: राजधानी पटना स्थित बापू टावर में शुक्रवार को 'बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम- द्वितीय बैच' के तहत चयनित चार नए...

आज का राशिफल और पंचांग 28 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 28 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा