पीएम मोदी का विरासत टैक्स पर तंज, बोले – कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी..

डिजीटल डेस्क : पीएम मोदी ने विरासत टैक्स पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। अब कांग्रेस का कहना है कि वो माता-पिता से मिलने वाली संपत्ति पर टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी संपत्ति बनाते हैं वो आपके बच्चे को नहीं मिलेगी। उसे कांग्रेस का पंजा आपसे छीन लेगा। राहुल गांधी का नाम लिए बिना पीएम मोदी बोले, शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार ने कुछ समय पहले कहा था कि मिडिल क्लास पर और ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए। अब ये लोग इससे भी एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वो माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी।

पीएम मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया

पीएम मोदी ने विरासत टैक्स पर कांग्रेस को निशाने पर लिया

पीएम मोदी बुधवार को छत्तीसगढ़ के सरगुजा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। कहा कि जब मैं विकसित भारत कहता हूं, तो कांग्रेस वालों का और दुनिया में बैठी कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। अगर भारत शक्तिशाली हो गया, तो कुछ ताकतों का खेल बिगड़ जाएगा। अगर भारत आत्मनिर्भर बन गया, तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए वो भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं। पीएम ने विरासत टैक्स का जिक्र करते हुए बोले कि जब तक आप जीवित रहेंगे, तब तक कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी और जब जीवित नहीं रहेंगे, तब आप पर इस टैक्स का बोझ लाद देगी। पूरी कांग्रेस पार्टी को अपनी पैतृक संपत्ति मानकर जिन लोगों ने अपने बच्चों को दे दी, अब वो नहीं चाहते कि भारतीय अपनी संपत्ति अपने बच्चों को दें।”

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स वाले बयान पर मचा बवाल

पीएम मोदी ने जिस विरासत टैक्स को लेकर बुधवार को कांग्रेस को घेरा है, उस संबंध में कुछ दिनों पहले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने संपत्ति वितरण को लेकर अमेरिका के शिकागो में एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था अमेरिका में विरासत कर (टैक्स) लगता है। अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है और जब वह मर जाता है तो वह केवल 45 फीसदी अपने बच्चों को ट्रांसफर कर सकता है। उन्होंने इसी मुद्दे पर और भी बातें कहीं। कहा था कि 55 फीसदी सरकार द्वारा ले लिया जाता है और यह एक दिलचस्प कानून है जो कहता है कि आपने अपनी पीढ़ी में संपत्ति बनाई और अब आप जा रहे हैं, आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए- पूरी नहीं, आधी। सैम पित्रोदा ने उसे निष्पक्ष कानून बताते हुए कहा कि वह कानून अच्छा लगता है।

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने सफाई दी है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा कि उनका बयान व्यक्तिगत था।

पीएम और भाजपा की आपत्ति पर सैम पित्रोदा ने दी सफाई

पीएम मोदी और भाजपा की विरासत टैक्स संबंधी बयान की गई आपत्ति से मचे बवाल के बाद अब कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने सफाई दी है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा कि उनका बयान व्यक्तिगत था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका में विरासत टैक्स पर मैंने एक व्यक्ति के तौर पर जो कहा उसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में पीएम झूठ फैला रहे हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र से ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। पीएम का मंगलसूत्र और संपत्ति को लेकर दिया गया बयान वास्तविकता से परे है।’ कांग्रेस नेता पित्रोदा ने भाजपा पर पलटवार भी किया कि, ‘कौन कह रहा है कि 55 फीसदी छिन लिया जाएगा ? किसने कहा कि ऐसा कुछ भारत में होना चाहिए ? भाजपा इतनी परेशान क्यों है?’ उन्होंने कहा, ‘मैंने अनेरिका में एक टीवी चैनल पर अमेरिकी विरासत कर का एकमात्र उदाहरण दिया था। क्या मैं सही तथ्यों का हवाला नहीं दे सकता हूं ? मैंने कहा कि इस तरह के मुद्दों पर लोगों को बात करनी चाहिए। इसका कांग्रेस या किसी भी पार्टी की नीति से कोई लेना देना नहीं है।’

कांग्रेस पार्टी ने ही पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि सैम पित्रोदा को खुलकर और आजादी से अपने विचार रखने का अधिकार है लेकिन यह जरूरी नहीं कि पित्रोदा के विचार किसी मुद्दे पर कांग्रेस का पक्ष हो।

कांग्रेस ने विरासत टैक्स विवाद से पल्ला झाड़ा, जयराम बोले- यह पार्टी का विचार नहीं

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स वाले बयान पर मचे बवाल के बाद उस पूरे बयान से कांग्रेस पार्टी ने ही पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि सैम पित्रोदा को खुलकर और आजादी से अपने विचार रखने का अधिकार है लेकिन यह जरूरी नहीं कि पित्रोदा के विचार किसी मुद्दे पर कांग्रेस का पक्ष हो। कई बार वे नहीं होते। एक्स पर पोस्ट में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “वे मेरे और दुनिया में कई लोगों के अच्छे मेंटर, दोस्त और मार्गदर्शक रहे हैं। पित्रोदा किसी भी मुद्दे पर अपनी राय को स्वतंत्रता के साथ रख सकते हैं। जाहिर तौर पर एक लोकतंत्र में लोगों को अपने निजी विचारों पर चर्चा करने और उन्हें रखने का अधिकार है। इसका यह मतलब नहीं कि उनका विचार हमेशा कांग्रेस का विचार दर्शाता हो। कई बार ऐसा नहीं होता है। उनके बयान को इस वक्त सनसनीखेज बनाकर चलाना और इसे परिप्रेक्ष्य से बाहर ले जाना दुर्भावनापूर्ण कोशिश है।”

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...