PM Narendra Modi : वाराणसी सीट के कार्यकर्ताओं को हर बूथ जीतने का भरा जज्बा, हर बूथ से 370 वोट की लीड का लक्ष्य

वाराणसी: PM Narendra Modi ने मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए नामांकन करने के बाद कलेक्ट्रेट से निकलकर सीधे रूद्राक्ष सेंटर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। कार्यकर्ताओं के जय श्रीराम के उद्घोष के बीच माइक पर आते ही PM Narendra Modi ने अपने संबोधन में सीधे मुद्दे पर बात की। वाराणसी लोकसभा सीट के हर बूथ पर जीत का जज्बा भरा और हर बूथ पर 370 वोट की लीड का मॉडल पेश करने का लक्ष्य भी दिया। कहा कि मोदी तो जीत जाएगा, क्योंकि आप जिताने वाले हो, लेकिन इस बार मुझे हर एक पोलिंग बूथ जीतना है, जिसकी जिम्मेदारी आपकी है।

PM Narendra Modi ने मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए नामांकन करने के बाद कलेक्ट्रेट से निकलकर सीधे रूद्राक्ष सेंटर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।
नामांकन करने के बाद वाराणसी कलेक्ट्रेट से निकलते पीएम मोदी

Narendra Modi बोले – सभी विकास कार्य कार्यकर्ताओं की वजह से हुए

PM Narendra Modi ने रूद्राक्ष सेंटर में अपने संबोधन में आगे कहा कि काशी में जो कुछ भी विगत 10 वर्ष में हुआ है वो सब आप कार्यकर्ताओं की वजह से हुआ है। इसलिए पक्का भरोसा है कि इस बार भी आप संभाल लेंगे। आप चुनाव जीतने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को थैंक्यू कहने के बाद और 1 जून तक अपना उत्साह और उमंग बनाए रखने के साथ-साथ प्रत्येक पोलिंग बूथ पर विजय का मंत्र देते हुए बोले कि कि हमारे बूथ पर पिछली बार जितने वोट मिले थे उसका हिसाब लगा लीजिए। इस बार वो रिकॉर्ड तोड़ना है। जिस तरह धारा 370 हटाने के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था, इस सपने को हमने पूरा किया है। मेरे जीवन की सबसे बड़ी घटना जम्मू-कश्मीर और श्रीनगर में बड़ी संख्या में मतदान होते देखना है। ये भारत के उज्ज्वल भविष्य के संकेत हैं। ये हमारे दस साल की मेहनत का फल है।

PM Narendra Modi ने कहा कि हम सब जानते हैं कि लोगों का विश्वास जीतना आसान नहीं होता है।
वाराणसी कलेक्ट्रेट के बाहर नामांकन कर निकलते पीएम मोदी की एक झलक की ललक में जुटी भीड़

PM Narendra Modi बोले – वोट प्रतिशत में न पिछड़ें, इस पर खास ध्यान दीजिएगा

PM Narendra Modi ने हर पोलिंग बूथ जीतने का मंत्र देते हुए कहा कि साथियों मोदी तो जीत जाएगा, क्योंकि आप जिताने वाले हो, लेकिन मुझे हर एक पोलिंग बूथ जीतना है। कोई कुछ भी कहे, लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत लगती है। ये जुलूस, नारे, रोड शो इससे चुनाव में बूथ पर असर नहीं पड़ता। हार-जीत से फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन अगर मतदान प्रतिशत में पीछे रह जाएं तो काशी का प्रतिनिधि होने के नाते क्या मुंह दिखाउंगा। इसलिए पोलिंग बूथ जीतना ही संकल्प होना चाहिए। पोलिंग बूथ जीतने का तरीका क्या होना चाहिए? मतदान को लोकतंत्र के उत्सव में बदल दीजिए। अभी आपके पास 14 दिन हैं, इस दौरान पोलिंग बूथ पर उत्सव मनाएं। पूरे पोलिंग बूथ में जितनी सोसायटी हैं, मोहल्ले हैं उन्हें आमंत्रित करें और वहां रंगोली व अन्य कार्यक्रम आयोजित करें।

PM Narendra Modi ने रूद्राक्ष सेंटर में अपने संबोधन में आगे कहा कि काशी में जो कुछ भी विगत 10 वर्ष में हुआ है वो सब आप कार्यकर्ताओं की वजह से हुआ है। इसलिए पक्का भरोसा है कि इस बार भी आप संभाल लेंगे। आप चुनाव जीतने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
रूद्राक्ष सेंटर में पीएम मोदी का संबोधन सुनते वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ता

PM Narendra Modi ने पंचायत चुनाव का जिक्र कर जीत की तैयारी में जुटने को कहा

PM Narendra Modi ने कहा कि हम सब जानते हैं कि लोगों का विश्वास जीतना आसान नहीं होता है। पंचायत चुनाव में भी जीतना हो तो नाकों चने चबाने पड़ते हैं। 24 घंटे लोगों के प्रति समर्पित रहना पड़ता है, तब जनता प्यार करती है और अपना आशीर्वाद देती है। ऐसे में इस बार भी जनता का ये प्यार, ये उत्साह, ये आशीर्वाद रोड शो के साथ-साथ ईवीएम में भी दिखाई देना चाहिए। वर्ष 2014 में भी यहां रोड शो किया था और 2019 में भी रोड शो किया।  देश भर में इन दिनों सप्ताह में तीन-चार रोड शो कर रहा हूं, लेकिन कल काशी के रोड शो ने सारे रिकॉर्ड आपने तोड़ दिए। इसके लिए आपके माध्यम से जनता जनार्दन को सर झुकाकर धन्यवाद करना चाहूंगा।

PM Narendra Modi ने हर पोलिंग बूथ जीतने का मंत्र देते हुए कहा कि साथियों मोदी तो जीत जाएगा, क्योंकि आप जिताने वाले हो, लेकिन मुझे हर एक पोलिंग बूथ जीतना है। कोई कुछ भी कहे, लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत लगती है।
वाराणसी में मंगलवार को नामांकन करते पीएम मोदी

PM Narendra Modi बोले – इस चुनाव के नतीजे से श्यामा प्रसाद मुखर्जी को देनी है श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi ने कहा कि मेरा विषय यह नहीं है कि मेरी पार्टी का कोई व्यक्ति जीतेगा या नहीं, लेकिन लोकतंत्र मजबूत हुआ है इसकी संतुष्टि है। लोगों को श्रीनगर में हुआ यह भव्य परिवर्तन दिखाना चाहिए। अगर श्रीनगर कर सकता है तो क्या काशी नहीं कर सकता है? इसीलिए 370 कोई सामान्य आंकड़ा नहीं है। इसके लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी शहीद हुए। मेरी इच्छा है कि हर पोलिंग बूथ में जितने वोट पड़े हैं, उसमें नए 370 वोट पड़ने चाहिए। ये मेरी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!