Chhattisgarh के बिलासपुर में जहरीली शराब ने ली 7 की जान

डिजिटल डेस्क : Chhattisgarh के बिलासपुर में जहरीली शराब ने 7 की जान। Chhattisgarh के बिलासपुर से रविवार की सुबह बड़ी सूचना सामने आई है। बिलासपुर में जहरीली शराब ने बीते 4 दिनों में 7 लोगों की जान ले ली है। हालांकि स्थानीय लोगों ने 9 के मरने का दावा किया है लेकिन प्रशासन और शासन ने उसकी पुष्टि नहीं की है।

Chhattisgarh जहरीली शराब कांड में 4 गंभीर

इस बीच मिली जानकारी के मुताबिक, Chhattisgarh के बिलासपुर में इस शराब कांड में 4 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका Chhattisgarh के सिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सूचना पाकर पुलिस-प्रशासनिक टीमों ने इलाके में डेरा डाला है। हालात पर करीब से नजर रखी जा रही है और जहरीली शराब कांड के आरोपियों की भी तलाश तेज कर दी गई है।

जहरीली शराब कांड की सांकेतिक फोटो
जहरीली शराब कांड की सांकेतिक फोटो

Chhattisgarh जहरीली शराब कांड में सरपंच के भाई की भी मौत

बताया जा रहा है कि Chhattisgarh के बिलासपुर में इस जहरीली शराब कांड की जानकारी तब सार्वजनिक हुई जब स्थानीय सरपंच के भाई भी जहरीली शराब के सेवन करने से जान चली गई। घटना बिलासपुर के कोनी के लोफंदी में हुई।

मरने वालों में गांव के सरपंच का भाई भी शामिल है। इस बीच सरपंच रामाधर सुन्हाले ने कहा कि पिछले चार दिनों में गांव में 9 लोगों की मौत हुई लेकिन मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीें की है।

जहरीली शराब कांड की सांकेतिक फोटो
जहरीली शराब कांड की सांकेतिक फोटो

Chhattisgarh जहरीली शराब कांड का एक शव पुलिस-प्रशासनिक टीम को मिला

Chhattisgarh के बिलासपुर में हुए जहरीली शराब कांड की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस -प्रशासनिक टीमों को तत्काल लोगों ने सारी सच्चाई नहीं बताई जिससे आरंभिक जांच में जरा दिक्कत पेश आई।

जहरीली शराब कांड की सांकेतिक फोटो
जहरीली शराब कांड की सांकेतिक फोटो

बताया जा रहा है कि जब तक पुलिस – प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें घटनास्थल पर पहुंची तब तक जहरीली शराब कांड में जान वाले 7 में 6 का स्थानीय लोगों अंतिम संस्कार दिया।

सातवें के भी अंतिम संस्कार की तैयारी थी  लेकिन मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस-प्रशासनिक टीम इस शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस शव को पोस्टमार्टम के लिए छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर भेजा गया है।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...