पुलिस व STF ने संयुक्त कार्रवाई में इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर

बांका : बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के कलोधर जंगल में मंगलवार की देर शाम बांका पुलिस एवं स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम एवं नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रमेश टुडू उर्फ टेटवा को पुलिस ने मार गिराया। मारा गया नक्सली जमुई जिला में नक्सली संगठन का एरिया कमांडर बताया जा रहा है वहां उस पर दर्जन भर के लगभग मामले दर्ज हैं उसके पास से एक कार्बाइन भी बरामद हुआ है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस और STF की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर जब तलाशी शुरू की

जिसमें पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में नक्सलियों का मूवमेंट हो रहा है। पुलिस और एसटीएफ की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर जब तलाशी शुरू की तो नक्सलियों ने उधर से फायरिंग शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाई। इसी दौरान कुख्यात नक्सली और एक लाख का इनामी रमेश टुडू उर्फ टेटुआ पुलिस की गोली से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तत्काल रेफरल अस्पताल कटोरिया लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी देखें :

रमेश टुडू नक्सली संगठन से लंबे समय से जुड़ा हुआ था

मिली जानकारी के अनुसार, रमेश टुडू नक्सली संगठन से लंबे समय से जुड़ा हुआ था। उसे पर बिहार के जमुई और झारखंड के देवघर थाना में दर्जन भर से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। इन मामलों में हत्या, लूट, फिरौती और विस्फोट जैसे संगीन आरोप शामिल है। सूत्रों के अनुसार, रमेश टुडू की गतिविधियां लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। रमेश टुडू का मारा जाना बांका पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

यह भी पढ़े : काली पहाड़ी और भुसिया के जंगल से 10 किलो का 2 IED बरामद

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Operation Bharosa: रामगढ़ पुलिस ने ऐसा क्या किया कि 125 परिवारों...

Operation Bharosa: 'ऑपरेशन भरोसा' के तहत, रामगढ़ ज़िला पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फ़ोन बरामद किए और उन्हें उनके असली मालिकों को लौटा दिया। ज़िला...

अब BJP को ‘Math’ पढ़ाएंगे केसी सिन्हा, जन सुराज के कई...

पटना : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले जन सुराज पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। जन सुराज...

Dhanbad Post Office Bomb Threat: धनबाद पोस्ट ऑफिस में अचानक मचा...

Dhanbad Post Office Bomb Threat: बुधवार को धनबाद के हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन...