कोडरमा : हनी ट्रैप मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार

30 मोबाइल, दो बाइक और कार जब्त

कोडरमा : कोडरमा पुलिस ने हनी ट्रैप मामले में बड़ी कार्रवाई की है.

तिलैया थाना क्षेत्र के नरेश नगर से पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार लोगों के पास से 30 मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और एक कार जब्त किया है.

नरेश नगर के इसी बिल्डिंग में 4 फ्लैट में रहकर 12 युवक

अलग-अलग कमरे में रहते हुए लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे.

hani traped1 22Scope News

यह गिरोह ऐसे लोगों को चिन्हित करते थे जो अश्लील वीडियो देखने के शौकीन हुआ करते थे. ऐसे लोगों का नंबर उपलब्ध कर यह लोग उनके व्हाट्सएप नंबर पर लड़कियों के अश्लील वीडियो और फोटो भेज कर उन्हें आकर्षित करते थे और जो लोग इन ठगों के चुंगल में फंस जाते थे, उन्हें पहले तो लड़कियों के सप्लाई करने के नाम पर ठगी की जाती थी और फिर लड़कियों के अश्लील वीडियो के साथ फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगी की घटना को अंजाम दिया जाता था.

कई लोगों को बना चुके हैं निशाना

अब तक इस गिरोह के सदस्यों ने दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों के अलावा जैसे छोटे शहरों में भी कई लोगों को अपना निशाना बना चुके हैं. पकड़े गए गिरोह के सदस्य हजारीबाग जिले के बरकट्ठा और गोरहर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते हैं. इनमें से कुछ सदस्य जम्मू कश्मीर और गोवा से गिरोह का संचालन भी कर चुके हैं. मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. उन्होंने कहा कि जिस वक्त पुलिस की टीम नरेश नगर के बिल्डिंग में छापेमारी करने पहुंची थी, गिरोह के सभी सदस्य लोगों के साथ ठगी करने में जुटे थे.

रिपोर्ट: कुमार अमित

Saffrn

Trending News

Big Breaking: नहीं रहीं Asha Bhosle, ब्रीच कैंडी अस्पताल में ...

Bollywood: बॉलीवुड से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर बेहद दुख भरी है। बता दें दिग्गज सिंगर Asha Bhosle का 92 साल की...

आशा भोसले नहीं रहीं — भारत की सुरीली आवाज़ हमेशा के...

मुंबई, 12 अप्रैल 2026: बॉलीवुड की महान पार्श्वगायिका आशा भोसले का आज 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे मुंबई के ब्रीच...

कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही Utpad Sipahi परीक्षा, धनबाद में...

Dhanbad: आज रविवार को Utpad Sipahi परीक्षा चल रही है। धनबाद में इसके लिए 77 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा को कदाचार मुक्त करने...

निरसा के कोयला माफिया में मचा हड़कम, शीतलपुर CISF ने अवैध...

निरसा में अवैध कोयला लोड टेलर गाड़ी का भंडाफोड़ शीतलपुर के CISF के द्वारा किया गया है। शीतलपुर के CISF के द्वारा छापेमारी कर...

Jharkhand Bus Safety Rules 2026: अब सभी बसों में Emergency Braking...

 झारखंड में नई बस सुरक्षा नियम लागू, 1 अप्रैल से नई और 1 अक्टूबर से सभी बसों में एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम अनिवार्य।Jharkhand Bus Safety...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img