Packet मिठाई का लेकिन अंदर का सामान देख पुलिस…, एक गिरफ्तार

पटना: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब कारोबारी लगातार नए नए हथकंडे अपना कर शराब का कारोबार कर रहे हैं। पुलिस अवैध शराब कारोबारियों के एक हथकंडे का खुलासा करती है तब तक अपराधी दूसरा हथकंडा अपना लेते हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से है जहां मद्य निषेध विभाग की टीम ने मिठाई दुकान की आड़ में शराब कारोबार का खुलासा किया है।

मामला राजधानी पटना के दीदारगंज की है जहां मद्य निषेध विभाग की टीम को अवैध शराब कारोबार की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मद्य निषेध इंस्पेक्टर अजीत कुमार के नेतृत्व में दीदारगंज इलाके के झोपड़ीनुमा मिठाई दुकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान से कुछ बरामद नहीं हुआ लेकिन दुकान के पीछे करीब मिठाई के 21 डब्बों Packet में शराब की कुल 115 टेट्रा पैक बरामद की गई। मिठाई के एक डब्बे Packet में शराब की पांच टेट्रा पैक रखे गए थे जिसे कारोबारी होम डिलीवरी करते थे।

Packet मिठाई का लेकिन अंदर का सामान देख पुलिस…

मद्य निषेध की टीम ने मिठाई दुकानदार से जब पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि यह शराब उसी का है। उसने बताया कि इस तरह से शराब का कारोबार दुकानदार ने एक दो महीने पहले ही शुरू किया था। फिलहाल मद्य निषेध विभाग की टीम शराब जब्त कर गिरफ्तार शराब कारोबारी को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है।

https://m.youtube.com/@22scopestate/videos

Bhagalpur में पीएम का आना सौभाग्य की बात, मंत्री नितिन नवीन ने कहा…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Jio Happy New Year Offer 2026: Jio का नए साल से...

Jio Happy New Year Offer 2026: नए साल से पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए Happy New Year 2.0...

Bihar Forensic Science Laboratory: बिहार में अपराधियों की मुश्किलें बढ़ेंगी! पटना...

Bihar Forensic Science Laboratory, पटना: बिहार में अपराध अनुसंधान को अधिक वैज्ञानिक और प्रभावी बनाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की क्षमता बढ़ाने...

Deoghar Congress Meeting: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली के लिए कांग्रेस...

Deoghar Congress Meeting: झारखंड के देवघर में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को संगठनात्मक बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें...