पीएलएफआई के पूर्व एरिया कमांडर को पुलिस ने दबोचा

रांची: पुलिस ने नसीम अहमद से रंगदारी के मामले में पीएलएफआई के पूर्व एरिया कमांडर को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार एरिया कमांडर का नाम मो अजीम हव्वारी उर्फ हिमांशु है और वह खूंटी जिले के लियाकत अली लेन का रहने वाला है।

मामले का खुलासा करते हुए रांची ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि बीते बुधवार की दोपहर नसीम अहमद को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया।

खुद को पीएलएफआई का एरिया कमांडर बताते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीएलएफआई के एरिया कमांडर ने धमकी दी कि अगर रंगदारी की रकम नहीं दिया तो उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा।

इसकी जानकारी मिलने के बाद कांके थानेदार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने मोबाइल नंबर की जांच की और टेक्निकल सेल की मदद से आरोपी अजीम को खूंटी से दबोच लिया।

पुलिस लगातार नक्सलियों पर दबिश कर रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी से घटना में इस्तेमाल किए गए फोन को बरामद किया है।

आरोपी पर खूंटी समेत अन्य थानों में आधा दर्जन से अधिक रंगदारी और आर्मस एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में पुलिस के कार्रवाई के कारण कई नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है नक्सलियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...

Bihar Cooperative Department: किसानों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ,...

Bihar Cooperative Department, पटना: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पूर्णिया और मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों में विभाग की योजनाओं और...

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...