पुलिस ने चार शातिर साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, एटीएम सहित कई सामान बरामद

गिरिडीहः जिले की पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इस बार पुलिस ने न्यूड वीडियो कॉलिंग कर उसका स्क्रीनशॉट लेकर लोगों को ब्लैकमेल करने और गर्भवती महिलाओं को मातृत्व राशि का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले चार शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं गिरफ्तार साइबर अपराधियों में डुमरी थाना क्षेत्र के नावाडीह का रहने वाला पवन कुमार मंडल और कपिल देव मंडल, बिरनी थाना इलाके के राजेंद्रनगर का रहने वाला पंकज वर्मा और जमुआ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ का रहने वाला सूरज तिवारी शामिल है।

इन चारों के पास से पुलिस ने 8 मोबाइल फोन सेट, 10 एटीएम कार्ड, 10 सिमकार्ड, 7 पासबुक और एक बाइक बरामद किया है। इस बात की जानकारी गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने रविवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

उन्होंने बताया कि लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी निमियाघाट, बिरनी, डुमरी और बेंगाबाद के इलाके में कुछ साइबर अपराधी लोगों को ठगी करने का काम कर रहे है। इसी सूचना के बाद साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और इन चारों थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया और छापामारी के दौरान चारों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

छापेमारी अभियान में साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुअनि श्याम बाबू राठौर, सरोज मंडल, गौरव कुमार, संजय मुखियार, साकेत वर्मा, जितेंद्र नाथ महतो आदि शामिल थे। एसपी ने बताया कि गिरिडीह जिले में किसी भी सूरत में साइबर अपराधियों का मनोबल बढ़ने नहीं दिया जाएगा और जिले से साइबर अपराध को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा।

बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी लोगों को न्यूड़ वीडियो कॉलिंग कर उसका स्क्रीनशॉट लेकर ओर गर्भवती महिलाओं को फोन कर मातृत्व लाभ राशि दिलाने के नाम पर ठगी करने का काम करता था.

Kadma Firing Case: पुरानी रंजिश बनी गोलीकांड की वजह? कदमा केस...

Kadma Firing Case: पुलिस ने जमशेदपुर के कदमा पुलिस स्टेशन इलाके के रामजन्म नगर में हुई संजय टांडी की गोलीबारी की घटना को सुलझा...

Baghmara BJP Membership Drive: ढुलू महतो के कार्यक्रम में बड़ा सियासी...

Baghmara BJP Membership Drive: बाघमारा के बसंती चौक पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 'कार्यकर्ता मिलन' और सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में...

Jamshedpur Snake Rescue: कोबरा, करैत और धामिन… एक साथ 35 सांपों...

Jamshedpur Snake Rescue: जमशेदपुर के अलग-अलग इलाकों से बचाए गए लगभग 35 ज़हरीले और बिना ज़हर वाले सांपों को डालमा इलाके के जंगलों में...