मखाना व्यापारियों से मिले अवैध हथियार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटिहार : कटिहार में दो देसी कट्टा के साथ दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सहायक थाना द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान नाका नंबर दो के पास से गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने कहा कि लाखों के मक्का ट्रैक्टर से ले जाने के दौरान, अपनी सुरक्षा के लिए देसी कट्टा रखे थे. क्या है पूरी कहानी… देखिए इस रिपोर्ट में…

आरोपियों ने सुरक्षा का दिया हवाला

अपने सुरक्षा को लेकर आत्मनिर्भर बनने की बहाना देते हुए, मखाना के व्यापार करने वाले दो युवक कुलदीप कुमार और गोविंद मंडल को पुलिस ने दो देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार दोनों युवकों ने कहा कि वह लोग ट्रैक्टर से एक जगह से मखाना लेकर दूसरे जगह जा रहे थे. सेमापुर थाना क्षेत्र के कावर के रहने वाले दोनों युवकों ने अपनी गुनाह को कबूलते हुए कहा कि रात के अंधेरे में पांच से सात लाख रुपये के मखाना लेकर वह दोनों गाड़ी से एक जगह से दूसरी जगह जा रहे थे. इसी दौरान खुद की सुरक्षा के लिए दोनों हथियार लिए थे.

पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

पूरे मामले पर कटिहार पुलिस उपाधीक्षक रश्मि ने कहा कि वाहन चेकिंग के दौरान सहायक थाना पुलिस के मुस्तैदी से नाका नंबर दो के पास से इन दोनों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों के पास से दो देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. पुलिस पूरे मामले को पंचायत चुनाव को प्रभावित करने से जोड़कर भी देख रहे हैं. हालांकि मखाना मामले में इन लोगों को अवैध हथियार लेकर आत्मनिर्भर बनने के दलील को लेकर पुलिस भी पसोपेश में हैं और इस बिंदु पर जांच की बात कह रहे हैं.

पुलिस मामले को पंचायत चुनाव में जोड़ कर देखते हुए जांच की बात कह रहे हैं. लेकिन अगर गिरफ्तार दोनों अपराधी अपने सुरक्षा को लेकर जागरूक होने की दलील देते हुए अवैध देसी पिस्टल लेकर घूमने की बात कह रहे हैं. निश्चित तौर पर सुरक्षा को लेकर अपराधियों के आत्मनिर्भर बनने का यह दौर बड़ा ही चौंकाने वाला है.

इसे भी पढ़े : श्राद्ध भोज के दौरान घर का गिरा रेलिंग, 3 की मौत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...