सासाराम के CONGRESS CANDIDATE के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कैमूर: लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है और सभी प्रत्याशी अपने मतदाताओं के बीच अपनी छवि साफ सुथरी और विकासशील बताने की जद्दोजहद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच बड़ी खबर कैमूर से है जहां पुलिस ने सासाराम सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि सासाराम के कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार के बेटे और कुदरा प्रखंड के प्रखंड प्रमुख के भतीजा उज्जवल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक पर नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि नाबालिग के पिता ने युवक के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि मनोज कुमार सासाराम लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। ऐसे में चुनाव के वक्त उनके बेटे की गिरफ्तारी के बाद सियासत तेज हो जाएगी जिसका असर मतदान में भी देखने को मिल सकता है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

चिराग ने खगड़िया में किया ROAD SHOW

CONGRESS CANDIDATE CONGRESS CANDIDATE

CONGRESS CANDIDATE

International Yoga Day 2026: रांची में हजारों लोगों ने किया योग,...

International Yoga Day Ranchi: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार को रांची यूनिवर्सिटी के गोल्डन जुबली कन्वोकेशन हॉल में राज्य-स्तरीय योग दिवस...

NEET UG 2026 re-exam today: हजारीबाग के 9 परीक्षा केंद्रों के...

NEET UG 2026 re-exam today: ज़िला प्रशासन ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण और बिना किसी गड़बड़ी के आयोजित करने के लिए सुरक्षा इंतज़ाम...

बोकारो क्लब में योग का उत्साह, BSL अधिकारियों ने मनाया 12वां...

बोकारो: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, 21 जून को बोकारो क्लब में बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की ओर से एक खास कार्यक्रम...