नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामला : तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची : चान्हो में नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए तकनीकी सेल की मदद से घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीनों से पूछताछ की जा रही है, अपहरण में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है.

रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के महुआटोली में रविवार की सुबह तीन लड़कियों को मॉर्निंग वॉक के दौरान कार सवार अपराधियों ने खींच कर कार में बैठाने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि कार सवार अपराधियों ने लड़कियों को दौड़ा-दौड़ा कर पकड़ने की कोशिश की. इस बीच दो लड़की को तो किसी प्रकार भाग कर अपने घर पहुंच गई लेकिन एक लड़की कार सवार अपराधियों के हाथ लग गई.

लड़की को जबरन कार में बैठा कर राजधानी रांची की ओर ले जाया गया, जहां किसी सुनसान स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. इस बीच अपराधियों को ख्याल आया कि उनका मोबाइल कहीं गिर गया है. अपराधियों ने टेढ़ी पुल के पास गाड़ी रोकी और मौका पाकर लड़की अपराधियों के चंगुल से भागने में सफल रही. इसके बाद पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसके बाद थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया था.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई. पुलिस पीड़िता से बात कर अपराधियों का सुराग पाने में जुट गई. इसी दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुट गई है.

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

राजधानी रांची में नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म करते पांच युवक गिरफ्तार

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...

Chatra Police Encounter: पिपरवार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस की गोली से...

Chatra Police Encounter: जिले के पिपरवार इलाके में मंगलवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई...

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...