हत्या के दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमुई : जमुई पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। बता दें कि बीते 26 अक्टूबर को पनभरवा गिद्धेश्वर पहाड़ के निकट एक अधेड़ की हत्या कर शव फेंक दिया गया था जिसे पुलिस ने बरामद किया। हत्या के बाबत मृतक की पत्नी ने स्थानीय मकेशर यादव को नामजद करते हुए मामला दर्ज करवाया था। घटना के बाद हत्या की गुत्थी सुलझाने में लग गई थी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हत्या में संलिप्त दो अन्य अपराधी गरही डैम इलाके से कही भागने के फिराक में हैं। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर उन दोनों को घेर कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान दोनो के पास से एक एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पकड़ाए अपराधी नीतीश कुमार और शुभम कुमार ने बताया कि मृतक को योजनाबद्ध तरीके से घटनास्थल पर लाया गया। उसे जमीन नही बेचने को कहा गया लेकिन जब उसने मानने से इनकार किया तो हत्या कर दी। दोनों अपराधी स्थानीय गरही थानाक्षेत्र के ही निवासी बताए गए हैं।

ब्रिजमोहन भगत की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...