पुलिस ने लोहा चुराने के मामले में दो चोरों को किया गिरफ्तार

बोकारो : बालीडीह पुलिस को चोरी की घटनाओं की शिकायत लगातार मिल रही थी. पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए लोहे के छड़ एवं एंगल चुराने के मामले पर दो चोरों को गिरफ्तार किया है. बालीडीह पुलिस ने बताया कि बालीडीह थाना अंतर्गत राधा नगर स्थित बीपीसीएल का काम चल रहा है, जहां लगातार लोहे की छड़ एवं एंगल की चोरी होने की सूचना मिल रही थी.

इस आलोक में संजीत कुमार मंडल द्वारा लिखित आवेदन दी गई थी. इसी आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस की टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान अजय कुमार रजक और गौतम कर्मकार नामक दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. दोनों बालीडीह थाना अंतर्गत दुलालपुर के ही रहने वाले हैं. वहां से उनके द्वारा जो सीमेंट में यूज करने वाले छड़ और एंगल होते हैं उसे बरामद किया गया, जिसमें 12 एमएम का 24 पीस लोहे की छड़ बरामद किया. पुलिस ने बताया कि इस संदर्भ में अन्य थानों से भी संपर्क किया जा रहा है. अगर कोई पुराना इतिहास होगा तो निश्चित रूप से उस पर कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट : चुमन

चिरा चास में बंद घर से चोरों ने इतने रुपए की संपत्ति पर किया हाथ साफ

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...