JEHANABAD में मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया उद्भेदन, संचालक गिरफ्तार

जहानाबाद: जहानाबाद पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्वेदन किया है। इस दौरान पुलिस ने देसी कट्टा सहित कई निर्मित और अर्धनिर्मित निर्मित हथियार बरामद किया है। जहानाबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टेहटा बाजार में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई जिसके बाद पुलिस ने निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किया साथ ही मिनी गन फैक्ट्री के संचालक को भी गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- मधेपुरा में INDIA गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने की बैठक, कहा ‘नहीं है कोई चुनौती’

एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि टेहटा बाजार में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी कर सत्येंद्र विश्वकर्मा नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 4 अधनिर्मित थ्रनेट और हथियार बनाने का सामान इत्यादि सामान बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति वर्ष 2000 में हथियार सप्लाई करने के मामले में जेल जा चुका है। इसकी पत्नी भी इस काम में साथ देती है। इसकी पत्नी को भी पूर्व में हथियार के साथ पकड़ा गया था। पता लगाया जा रहा है कि यह कहां कहां हथियार सप्लाई कर रहा है।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JEHANABAD

JEHANABAD
JEHANABAD

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...