चुनाव से पहले पुलिस को बड़ी सफलता, मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा

गोपालगंज : लोकसभा चुनाव से पहले गोपालगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जादोपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलपुर टीओपी के समीप छापामारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने मौके से चार देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, एक अर्धनिर्मित रिवाल्वर, दो अर्धनिर्मित देशी कट्टा, एक अपाची बाइक और हथियार बनाने के कई औजार जब्त किया है। पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का संचालक राजेंद्र शर्मा को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार राजेन्द्र शर्मा नगर थाना के एक डेरवा गांव का रहने वाला है।

इस मामले में एसपी सवर्ण प्रभात के बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गोपालगंज पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। साथ ही मिनी गन फैक्ट्री के संचालक को भी गिरफ्तार किया है। संचालक के निशानदेही पर भारी मात्रा में निर्मित हथियार और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किया है। साथ ही फैक्ट्री के मशीनरी भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार संचालक से पुलिस पूछताछ कर रही है कि इस फैक्ट्री में कौन कौन सप्लायर है और कौन-कौन हथियार के खरीदार है।

एसपी ने कहा कि गिरफ्तार गन फैक्ट्री का संचालक राजेन्द्र शर्मा का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। जादोपुर थाना और नौतन थाना से आर्म्स एक्ट में एक बार जेल भी जा चुका है। गिरफ्तार राजेन्द्र शर्मा से पूछताछ कर जेल भेजा जा रहा है। एसपी ने कहा कि गोपालगंज पुलिस ने बहुत सराहनीय काम किया है। इस उद्भेदन में शामिल सभी पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...

Jharkhand High Court: गुमला की लापता बच्ची के मामले में हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में गुमला की आठ साल से लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार से जांच रिपोर्ट को लेकर सवाल...