लूट की योजना बना रहे 5 अपराधियों को हथियार के साथ पुलिस ने दबोचा

जमशेदपुर : जमशेदपुर में लूट की योजना बना रहे पांच अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए अपराधियों में मानगो के हयात नगर निवासी वसीम अंसारी उर्फ वसीम खान उर्फ काले, कपाली निवासी मो. सफीक अली, जाहिद खान, जवाहर नगर रोड नंबर 13बी निवासी राशिद उर्फ रौनक और शब्बीर अली उर्फ सन्नो बच्चा शामिल है.

इस संबंध में एसएसपी डॉ. एम. तमिल वाणन ने बताया कि बीती रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि मानगो थाना क्षेत्र में कुछ युवक किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है. पुलिस ने जवाहर नगर रोड नंबर 15 फॉरेस्ट में छापेमारी कर एक देसी कट्टा के साथ वासिम अंसारी उर्फ वसीम खान उर्फ काले और मो सफीक अली को गिरफ्तार किया.

पूछताछ में उन्होंने तीन अन्य अपराधियों का भी नाम बताया और कहा कि आजादनगर थाना क्षेत्र में एक ज्वेलर्स से लूट की घटना और बीते दिनों एक मेडिकल दुकानदार से स्कूटी की लूट की थी. इसके अलावा मानगो रोड नंबर 13बी में भी सभी ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की थी. पूछताछ में यह भी जानकारी मिली की सभी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में था. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल और लूटी हुई स्कूटी बरामद की गई है. पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

रिपोर्ट : लाला जब़ी

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...