Advertisment

अवैध बालू माफिया पर पुलिस का शिकंजा

झरिया: जिले के सुदामडीह थाना प्रभारी सूरज रजक पदभार लेते ही अवैध बालू माफियाओं के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। सुदामडीह थाना क्षेत्र के दामोदर नदी में खनन कर बालू ले जाते एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। इस दौरान गिट्टी लदा डंफर और एक हाइवा को जब्त कर थाना ले जाया गया।

ये भी पढ़ें-तेज आवाज के साथ बना गोफ, लोगों में दहशत

वाहन मालिक पर होगा कार्रवाई

बालू लदे ट्रैक्टर के साथ गिट्टी लदे डंफर और हाइवा को जब्त कर उसके मालिक के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी सूरज रजक ने बताया कि इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी को सूचना दे दी गई है। उनके निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बालू माफियाओं के संरक्षक की पैरवी आनी शुरू

उन्होंने बताया कि चालक द्वारा कागजात नहीं दिखाने पर वाहनों को जब्त किया गया है। अवैध बालू खनन पर कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-28 फरवरी को सीयूजे का दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति होंगी मुख्य अतिथि 

इधर, बालू माफियाओं पर लगातार कार्रवाई से हड़कंप मचा गया है। थाना प्रभारी के पास बालू माफियाओं के संरक्षक की पैरवी आनी शुरू हो गई है।

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...