बाढ़ : राज्य में जहरीली शराब से मौत का मामला उजागर होने के आने के बाद शराब तस्करों की धरपकड़ के साथ शराब बरामदगी के लिए पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा विशेष सख्ती बरती जा रही है. ऐसे में पुलिस की दबिश से बचने के लिए शराब तस्करों ने भी अपना ट्रेंड बदल लिया है. विशेषकर खेत खलिहान में छुपाकर रखी गई शराब का सुराग पाना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रही है.
शराब बनाने और बेचे जाने की सूचना पर पुलिस ने सर्च आपरेशन और छापेमारी कर रही है. बाढ़ अनुमंडल के सभी थाना क्षेत्रों में भी शराब कारोबारियों पर ग्राउंड जीरो की कार्रवाई जारी है. बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खेत- खलिहान से लेकर दियारा तक की खाक छान रही है. जहां हजारों लीटर निर्मित-अर्ध निर्मित देसी शराब नष्ट किया गया. शराब बनाने की उपकरण जलाए गए. कच्चे माल को बर्बाद किया गया. बाढ़ थाना परिसर में जब्त ड्रमों की भरमार लग चुकी है. बाढ़ शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से 2 दिनों के अंदर 6 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है.
रिपोर्ट : अनिल कुमार
सिलागांई के ग्राम सभा में विरोधियों ने जमकर काटा बवाल, भीड़ ने बरसाया पत्थर, पुलिस ने भांजी लाठी

















