सीएसपी संचालक से लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा

जामताड़ा : सीएसपी संचालक से लूट मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा के निर्देश पर जामताड़ा थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया गया. जिसमें दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य फरार है. इस लूट कांड में चार अभियुक्त शामिल थे.

बता दें कि 28 सितंबर को जामताड़ा थाना क्षेत्र के चेंगायडीह जोरिया के पास से चार हथियारबंद अपराधियों ने सीएसपी संचालक लालटू गोराई से नगद एक लाख, लैपटॉप, मोबाइल, बाइक की चाबी तथा पर्स छीन लिया था. पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा ने जामताड़ा थाना में मामले का खुलासा किया है। प्रेसवार्ता कर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा ने बताया की इस लूट कांड मामले में दो अभियुक्त साजिद अंसारी और सद्दाम अंसारी को गिरफ्तार किया गया है.

साजिद अंसारी को नारायणपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव से वही सद्दाम अंसारी को चिरुडीह गांव से गिरफ्तार किया गया है. लूट कांड में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद कर लिया गया है. साथ ही सीएसपी संचालक के बैग पर्स और अन्य सामान को भी बरामद किया गया है. वही इस कांड के दो अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी की जा रही है. इन अभियुक्तों का पुराना इतिहास रहा है इनके पूर्व में भी यह लोग जेल जा चुके हैं.

रिपोर्ट : निशिकान्त मिस्त्री

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 13 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात...

 झारखंड में 12 और 13 अक्टूबर को कई जिलों में हल्की बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की...

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...