मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Desk. कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कनाडा में हाल ही में लॉन्च किए गए उनके और पत्नी गिन्नी चतरथ के रेस्त्रां ‘कैप्स कैफे’ पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हमलावर कार से आए थे और कैफे की बिल्डिंग पर कई राउंड गोलियां चलाने के बाद फरार हो गए। राहत की बात यह है कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ।

कपिल या गिन्नी की ओर से नहीं आया कोई बयान

फिलहाल, इस मामले में कपिल शर्मा या गिन्नी चतरथ की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फायरिंग की वजह और हमलावरों की पहचान की जांच कनाडा पुलिस कर रही है।

बता दें कि ‘कैप्स कैफे’ गिन्नी चतरथ का ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिस पर वे पिछले दो साल से लगातार मेहनत कर रही थीं। गिन्नी ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट्स के जरिए अपने दोस्तों, फैंस और शुभचिंतकों का आभार जताया था, जिन्होंने कैफे को सपोर्ट किया।

कैफे की शुरुआत के बाद से ही वहां खाने और कॉफी की काफी तारीफ हो रही थी, और भीड़ उमड़ रही थी। गिन्नी ने बताया था कि उन्होंने इस बिजनेस के लिए कई क्रिएटिव आइडियाज तैयार किए थे, जो अब सफल होते नजर आ रहे हैं।

कपिल शर्मा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में व्यस्त

बता दें कि, कपिल शर्मा इस समय ‘The Great Indian Kapil Show’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। आने वाले एपिसोड में ‘पंचायत’ फेम जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू भैया, प्रतीक गांधी, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...