हजारीबाग के बड़े सरकारी अस्पताल से नवजात गायब, जांच में जुटी पुलिस

हजारीबाग. जिले के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नवजात बच्ची की चोरी का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि बहिमर की रहने वाली सुमित्रा देवी और उसके परिजन को अस्पताल में ही आंखों में धूल झोंककर नवजात बच्ची की चोरी कर ली।

बताया जा रहा है कि हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चार दिन की नवजात बच्ची मां और दादी के सामने से गायब हो गयी। घटना सीसीटीवी में कैमरा में कैद हो गई है। बताया जाता है कि पीड़ित महिला को अचानक दर्द हो गया। इस दौरान बगल में बैठी एक महिला ने बच्ची को गोद में ले लिया और धूप दिखाने को लेकर बाहर निकली और वहां से गायब हो गई। पीड़ित परिवार ने बताया कि 6 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया और बड़े ऑपरेशन से बेटी जन्म ली थी।

हजारीबाग में अस्पताल से नवजात गायब

घटना के बाद इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय थाना को दी गई है। सीसीटीवी कैमरे के जरिए पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिवार वालों को अस्पताल प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही बच्चा बरामद कर लिया जाएगा। इसके लिए तलाश की जा रही है।

वहीं हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि पूरी कोशिश कर रहे हैं कि बच्ची को जल्द से जल्द ढूंढा जाए और इस घटना के दोषियों को सख्त सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...