Jamshedpur: बिष्टुपुर स्थित LIC ब्रांच से लाखों रुपये गायब, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बिष्टुपुर स्थित LIC के मेन ब्रांच-2 से लाखों रुपये गायब होने का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि तिजोरी का ताला भी टूटा हुआ मिला है। साथ ही पूरे कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरे का DVR गायब है। घटना के बाद से पूरे ब्रांच में कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

Jamshedpur: लगभग 55 लाख से अधिक कैश गायब होने की आशंका

सूत्रों के अनुसार, लगभग 55 लाख से अधिक कैश गायब होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं सूचना मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा पूरे कैंपस की जांच कर कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Jamshedpur: शाखा प्रबंधक ने बताया

वहीं एलआईसी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक राकेश रंजन सिंह ने बताया कि सुबह जब कार्यालय खोला गया तो सीसीटीवी काम नहीं कर रहा था। जब इंजीनियर सीसीटीवी देखे तो DVR गायब मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो तिजोरी भी पूरी तरह से खुला मिला और खिड़की खुली थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए हर कर्मचारी से पूछताछ कर रही है।

लाला जबीन की रिपोर्ट

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌤️ बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026📊 जिला-वार पूर्वानुमानजिलाअधिकतम न्यूनतम वर्षा मौसमपटना ⛈️ 32°C 26°C 6.7 मिमी ओलों के साथ तूफाननालंदा ⛈️ 32°C 25°C 14.4 मिमी ओलों के साथ तूफानभोजपुर ⛈️ 31°C 26°C 4.6 मिमी आंधी-तूफान संभावितबक्सर ⛈️ 30°C 26°C 5.1 मिमी ओलों के साथ तूफानकैमूर ⛈️ 30°C 26°C 14.6 मिमी ओलों के...

रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌧️ रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान 🌧️ अधिकतम तापमान 29.7°C और न्यूनतम 21.9°C। मौसम: मध्यम बौछारें।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख रांची में आने...

पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

⛈️ पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान ⛈️ अधिकतम तापमान 31.9°C और न्यूनतम 26.1°C। मौसम: ओलों के साथ तूफान।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख पटना...