वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, मौत

आरा : भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव मोड़ के समीप सोमवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रोहतास निवासी युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार, मृतक रोहतास जिला के काराकाट थाना क्षेत्र के चौगाई गांव निवासी स्व. सत्येंद्र राम का 21 वर्षीय पुत्र रवि कुमार है एवं वह पेशे से मजदूर था।

इधर, मृतक के बड़े भाई ऋषि राम ने बताया कि सोमवार की शाम वह बाइक से अपने गांव से तरारी थाना क्षेत्र के तरारी गांव अपनी मौसी लखरानो देवी के घर कुछ काम से आया था। सोमवार की रात जब वह वापस बाइक से घर लौट रहा था। उसी दौरान महादेवपुर गांव मोड़ के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े : फास्ट फूड्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...