Advertisement
Advertisement

पुलिस ने अपहरण का किया पर्दाफाश, युवक की अपनी प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी से मिलकर कराई हत्या

कैमूर : कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में प्रयागराज थाना मेजा के अभिषेक पांडे जो मोहनिया में रहकर किसी फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। जिनके गायब होने की परिजनों ने सूचना सात सितंबर 2024 को मोहनिया थाने में आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराया। मोहनिया पुलिस ने इस मामले का अनुसंधान करते हुए युवक के डेड बॉडी को औरंगाबाद नबीनगर के कैनाल से बरामद कर लिया। इस मामले का खुलासा कर भी किया अभिषेक पांडे जिस मकान में रहता था। उसी मकान में संगीता कुमारी जो उसकी प्रेमिका थी जिससे उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

आपको बता दें कि दोनों एक ही मकान में रहते थे, दोनों के बीच में प्रेम-प्रसंग काफी दिनों से था। लेकिन समय बीते ही संगीता कुमारी को किसी दूसरे प्रेमी से प्रेम हो गया जो कि झारखंड गढ़वा का रहने वाला था। इस बात की भनक अभिषेक को हो गयी थी। इस अनबन और लड़ाई झगड़े से प्रेमिका परेशान होकर अपने दूसरे प्रेमी से युवक अभिषेक पांडे को अपने रास्ते से हटाने का योजना बना डाली। संगीता कुमारी अपने पूर्व प्रेमी को लेकर रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से नवीनगर ले गई। यह कह कर वहां कुछ लोगों को गाड़ी फाइनेंस करना है और हम लोग घूमेंगे। जिस पर अभिषेक पांडे तैयार हो जाते हैं। अभिषेक पांडे नबीनगर पहुंच जाते हैं लेकिन अब इनको क्या पता कि वहां पर इनका मौत इंतजार कर रहा था। संगीता कुमारी के दूसरे प्रेमी और उसके साथियों ने ट्रेन से उतरने के बाद इनको पकड़ कर मौत के घाट उतार दिया। उनके डेड बॉडी को कोयल नदी के कैनालमें फेंक दिया और प्रेमिका पुनः वापस चली आई। यह बात प्रेमिका आसानी से पुलिस की पूछताछ में स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन प्रेमिका को क्या पता की कानून के हाथ लंबे होते हैं।

वहीं मोहनिया अनुमंडल पुलिस अधिकारी बताते हैं कि युवक अभिषेक पांडे के अपहरण का मामला सात तारीख को दर्ज किया गया था। जो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज मेजा थाने क्षेत्र का रहने वाला था। वह जिस मकान में रहते थे इस मकान में एक महिला बरैथा गांव की रहने वाली थी, जिससे इनका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उस महिला के साथ इनका प्रेम-प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था लेकिन वह महिला किसी और से भी प्यार करती थी। महिला ने अपने रास्ते से हटाने की साजिश अपने प्रेमी के द्वारा मिलकर रचा और इन्हें नबीनगर ट्रेन से ले गई। वहीं उसका जो प्रेमी झारखंड का रहने वाला है। उसके साथ और लोगों के द्वारा अभिषेक पांडे की हत्या कर दी गई।

यह भी देखें :

पुलिस सर्विलांस के अनुसार, रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर प्रेमिका संगीता कुमारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इसके बाद डॉग स्क्वायड की मदद से और पुलिस ने अपने अनुसंधान के क्रम में पाया कि संगीता कुमारी का दूसरा प्रेमी ट्रेन से लेकर अभिषेक पांडे को नबीनगर गई थी। उसी दिन वह लोग इसकी हत्या कर दिए थे। संगीता कुमारी वापस चली आई। पुलिस की गहनता से पूछताछ और अनुसंधान के द्वारा डेड बॉडी को बरामद कर लिया गया। इस हत्या का खुलासा हुआ। फिलहाल संगीता कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई जारी है। जो लोग भी हत्या शामिल थे उनकी पहचान कर ली गई है। जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

यह भी पढ़े : पढ़ाई के समय गुरुजी छात्रों से ढुलवा रहे थे कॉपी और किताब,  SDM ने कहा- जांच कर होगी कार्रवाई

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...