छात्रा आत्महत्या के मामले मे पुलिस की जांच तेज

रांची: सेक्रेड हार्ट स्कूल के परिसर में एक दुखद घटना घटी है, जिसमें एक छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया है। जानकारी के अनुसार, छात्रा ने अपने स्कूल के भवन की तीसरी मंजिल से कुद कर आत्महत्या की कोशिश की है। इस के परिणामस्वरूप, उसके शरीर में गंभीर चोटें आई हैं और वह वर्तमान में अस्पताल में इलाजरत है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार छात्रा के उपर पढ़ाई का काफी दवाब था जिसके कारण वह तनाव मे थी,जिससे उसने ऐसा कदम उठाया। उसके पास आत्महत्या के लिए लिखा हुआ पत्र भी मिला है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

इस घटना के अनुसार, उस दिन छात्रा कक्षा में पढ़ाई कर रही थी, लेकिन वह तनाव में थी। उसने शौच जाने का बहाना किया और बिना किसी को सूचना दिये  छत की ओर पहुंच गई। उसकी दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह छत से कुद गई

इस घटना में उसके सिर, छाती, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई है।  इस घटना के बाद स्कूल में हड़कम्प मच गया इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने त्वरित कदम उठाकर स्कूल को बंद कर दिया, छात्रों को घर भेज दिया और घटना के प्रति गंभीरता से उन्होंने कदम उठाया।

इस दौरन पुलिस जांच में जुटी हुई है और उन्होंने छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी प्राप्त किया है, जिसकी जाचं की जा रही है। इसके अलावा पुलिस अन्य छात्राओं से भी बातचीत कर रहे हैं ताकि घटना की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें।

 

 

 

 

 

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...