डीएवी पुंदाग छात्रा आत्महत्या मामला: पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

रांची: डीएवी पुंदाग स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा सृष्टि सिंह की आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी राहत सिंह को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपियों पर छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं।

12वीं कक्षा की छात्रा ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली :

शनिवार रात सृष्टि ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली थी, और रविवार सुबह उसका शव घर के कमरे में मिला। उसके पिता अमरेंद्र सिंह ने राहत सिंह, पिंटू सिंह, सानिया सिंह, संदीप सिंह, रीना देवी, धर्मेंद्र सिंह, नूतन सिंह और विक्रम सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Jharkhand-Government-Suicide-Helpline-Numbers
Jharkhand-Government-Suicide-Helpline-Numbers

शिकायत के अनुसार, राहत सिंह पिछले पांच साल से सृष्टि का शोषण कर रहा था और उसे धमकाता था कि उसके पिता एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और उसका मामा मुखिया है, जो कभी भी उसे उठा सकता है। शनिवार रात को राहत और सानिया ने कई बार फोन व मैसेज कर सृष्टि को धमकाया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

NEET Paper Leak Protest: कांग्रेस के BJP कार्यालय घेराव से पहले...

NEET Paper Leak Protest: NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा BJP ऑफिस का घेराव करने के ऐलान के बाद राजधानी रांची में...

Sikkim Tunnel Accident: झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव मदद मिले, CM...

सिक्किम के नामची जिले में टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रभावित झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव सहायता देने का आग्रह किया।...

WhatsApp Cyber Alert: .exe और .dll फाइल से हो सकता है...

WhatsApp Cyber Alert:I4C ने WhatsApp यूजर्स को नए साइबर खतरे से सतर्क किया है। .exe और .dll फाइल डाउनलोड करते ही मैलवेयर सक्रिय हो...