डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग के साथ सड़क पर उतरे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

246
डोमिसाइल
डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग के साथ सड़क पर उतरे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Advertisment

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां डोमिसाइल नीति को लेकर सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरे छात्रों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। पुलिस ने छात्रों पर डाकबंगला चौराहा पर छात्रों पर लाठीचार्ज किया है। छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र सीएम आवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे जिन्हें पुलिस ने डाकबंगला चौराहा पर रोक दिया। डाकबंगला चौराहा पर छात्रों की पुलिस के साथ नोंक झोंक हुई जिसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठी चार्ज किया। बता दें कि

Advertisment

डोमिसाइल नीति की मांग को लेकर बुधवार को भारी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे। छात्र पटना कॉलेज से निकल कर गांधी मैदान, डाकबंगला चौराहा के रास्ते सीएम आवास का घेराव करने के लिए निकले थे। इस दौरान छात्र जम कर नारेबाजी भी कर रहे थे। छात्रों की मांग है कि TRE 4 परीक्षा में सरकार 100 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू करे जबकि बिहार की अन्य सरकारी नौकरियों में 90 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू करे।

यह भी पढ़ें – ‘वोट देगा बिहारी, नौकरी लेगा बाहरी’ अब नहीं चलने देंगे, डोमिसाइल नीति की मांग लेकर राजधानी में…

छात्रों का कहना है कि देश के कई राज्यों में प्रत्यक्ष रूप से डोमिसाइल नीति लागू है यहां तक कि झारखंड जैसे राज्य में भी 100 प्रतिशत डोमिसाइल आरक्षण है जिससे वहां बिहार के युवा नौकरी के लिए अयोग्य हो जाते हैं। लेकिन उसी झारखंड के युवा बिहार में नौकरी के लिए योग्य होते हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने स्पष्ट रूप से कहा कि TRE 4 में जब तक डोमिसाइल नीति लागू नहीं की  जाती है तब तक वे आंदोलन करते रहेंगे। राज्य की सरकार को बिहार की नौकरियों में डोमिसाइल लागू करना ही पड़ेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   स्कूल से लेकर हॉस्टल और प्रोत्साहन राशि तक…, सीएम नीतीश ने अल्पसंख्यक छात्रों के लिए…

पटना से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates