कैमूर : कैमूर ज़िले के मोहनिया पुलिस ने एक लूटकांड की घटना में लंबे दिनों से फरार चल रहे यूपी निवासी एक अभियुक्त के घर इश्तहार चस्पा कर नोटिस की तमिला कराई गई। इसकी जानकारी देते हुए मोहनिया थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी अभियुक्त शाहिद कुरेशी उर्फ नेजू पिता सफीक कुरैशी ग्राम सैदपुर वार्ड नंबर-4 थाना सैदपुर जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश के विरुद्ध दप्रस की धारा 82 (इस्तेहार) का विधिवत तमिला किया गया।
विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट







