टुंडी में जुए के अड्डे पर पुलिस की रेड, 8 गिरफ्तार, 7 बाइक जब्त

धनबाद : टुंडी थाना क्षेत्र के नौहाट में चल रहे जुआ अड्डा पर पुलिस ने छापेमारी कर 8 जुआड़ियों को धर दबोचा है. बता दें कि कोयलांचल में इन दिनों कई इलाकों में जुए का खेल धड़ल्ले से चल रहा है. दुर्गा पूजा के बाद से ही चोरी छिपे जुआ अड्डों पर यह खेल परवान चढ़ जाता है. जो दिवाली के बाद लगभग खत्म हो जाता था, लेकिन इस बार दिवाली और छठ पर्व पार होने के बावजूद भी जुआड़ी इससे बाज नहीं आ रहे हैं. जिसके बाद पर अब पुलिस की टेढ़ी नजर हो गई है.

सोमवार की रात टुंडी थाना क्षेत्र के नौहाट में थानेदार के निर्देश पर पुलिस ने बड़े पैमाने पर संचालित हो रहे एक जुआ अड्डा पर छापेमारी की. देखते ही देखते वहां भगदड़ मच गई. पुलिस ने खदेड़ कर 8 जुआड़ियों को धर दबोचा. साथ ही वहां से भारी मात्रा में तास की गड्डियां नकदी औऱ 7 मोटरसाइकिल जब्त की.

थानेदार संतोष सिंह ने बताया कि किसी भी तरह का जुआ शराब औऱ कोयले का अवैध कारोबार टुंडी पुलिस फलने- फूलने नहीं देगी. पुलिस को सूचना मिलेती ही त्वरित कार्रवाई करेगी. सोमवार की रात के कार्रवाई में जो लोग पकड़े गए हैं. उन पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

रिपोर्ट : राजकुमार

पटना लौटे तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर किया हमला, जानिए तेजप्रताप पर हुए एफआईआर पर क्या कहा

Big breaking-कच्छवां पुलिस ने प्रेम प्रसंग में फरार तीन युवतियों को किया बरामद

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार के प्रशासनिक महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 23 आईएएस अधिकारियों का...

JMM Protest Against MMDR Bill: MMDR Bill के खिलाफ JMM का...

JMM Protest Against MMDR Bill: केंद्र सरकार के MMDR बिल के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे...

Ramgarh Ganja Smuggling: रामगढ़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 22 किलो...

Ramgarh Ganja Smuggling: रामगढ़ पुलिस ने अवैध गांजा की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुभाष...