व्यक्ति को गोली मारकर हत्या, घटनास्थल पर पहुंचे SP, जांच में जुटी पुलिस

मधुबनी : मधुबनी जिले के पंडोल थाना क्षेत्र के भगवतीपुर ईदगाह के पास व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) योगेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रेस को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हत्या के सूचना पाते ही पंडोल थाना प्रभारी, सदर डीएसपी और मैं स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर इसकी छानबीन जारी कर दिए हैं। मौके पर एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है। मृतक की पहचान कर लिया गया है। मृतक का नाम रमन जी यादव लोहना भगवतीपुर के पास्को का रहने वाला है। पुलिस की छानबीन जारी है।

मृतक का पूर्व से एक्साइज एक्ट आपराधिक इतिहास है – SP योगेंद्र कुमार

एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि घटना बुधवार की रात्रि करीब 12 बजे की है। सूचना प्राप्त हुई कि पंडौल थाना क्षेत्र के ग्राम भगवतीपुर में ईदगाह के निकट एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में घटनास्थल के आसपास के ग्रामीणों द्वारा ज्ञात हुआ कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारी गई है। फिर मृतक की पहचान रमनजी यादव पुत्र राजू यादव मधुबनी के रूप में हुई है। एसपी ने कहा कि मृतक का पूर्व से एक्साइज एक्ट आपराधिक इतिहास है। कुछ महीनों पहले ही एक्साइज एक्ट केस में जेल से छूटा है।

Madhubani SP 1 22Scope News

यह भी पढ़े : रेस्टोरेंट का खाना बना मौत की वजह? कैमूर में फूड प्वाइजनिंग से युवक की मौत

अमर कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...