गायब हुए मशुम को पुलिस ने सहरसा रेलवे स्टेशन से किया सकुशल बरामद

मधेपुरा : मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टोक सिहपुर वार्ड संख्या-6 से गुम हुए एक बालक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि 16 नवंबर को सिहपुर वार्ड संख्या- 6 निवासी विजय यादव ने गम्हरिया थाना में एक आवेदन दिया था। जिसमें उसने अपने 12 वर्षीय बेटे सुधांशु कुमार को 14 नवंबर को तीन बजे अपने घर से स्कूल जाने की क्रम में गुम हो जाने की बात कही थी। उसने पूर्व के जमीन विवाद के कारण संदेह के आधार पर अपने पड़ोसी को नामजद अभियुक्त बनाया था।

एएसपी ने बताया कि कांड के प्रारंभिक जांच में ही यह घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। गुम हुए लड़के की बरामदगी के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा गुम हुए लड़के की बरामदगी के लिए पुलिस निकटवर्ती जिला और नेपाल बॉर्डर, रेलवे स्टेशन बस स्टैंड एवं अन्य जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में आज सहरसा रेलवे स्टेशन के पास से गुम हुए लड़के सुधांशु कुमार को सकुशल बरामद किया गया है। सुधांशु कुमार से पुलिस पूछताछ कर रही है। छापेमारी टीम में गम्हरिया थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, कमलेश प्रसाद एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

यह भी पढ़े : भाजपा नेता के पिता हत्याकांड का खुलासा, हत्या में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार

यह भी देखें :

रमण कुमार की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...