अररिया में जीजा-साली मौत मामले में पुलिस ने कहा…

अररिया : अररिया के ताराबाड़ी थाना में हुए जीजा-साली की मौत और मौत के बाद हुए हंगामा मामले में पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी विकास कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवती को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था और जहां पर गमछी से लटक कर आत्महत्या कर ली। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना में जमकर हंगामा किया। आगजनी की घटना को अंजाम दिया और इस घटना में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस के तरफ से आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की गई। कई जिलों की पुलिस यहां पर कैंप कर रही है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपको बता दें कि आक्रोशित ग्रामीणों के पथराव में सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह समेत पांच पुलिसकर्मी पथराव में घायल हो गए हैं। थाना को आग के हवाले कर दिया गया है। आक्रोशित लोग पुलिस द्वारा पिटाई करने के कारण मौत होने की बात मान रहे हैं। फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। सूचना मिलते ही क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग ताराबाड़ी थाना पहुंचकर पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : अररिया में मध्याह्न भोजन खाने के बाद बच्चों की बिगड़ी हालत, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

मंटू भगत की रिपोर्ट

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...