अपराधियों की खोज में पुलिस की तलाशी

गिरिडीहः गिरिडीह पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रात हो या दिन काफी चौकस दिख रही है। आज अपराधियों की खोज में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस शहर के होटल, लॉज, बस स्टैंड के अलावा रात्रि और अगले सुबह आने को सवारी ट्रेन की भी चेकिंग कर रही है।

जांच अभियान 2 22Scope News

बता दें कि बीते शनिवार की रात और अहले सुबह रविवार को जिले की पुलिस के द्वारा गिरिडीह-मधुपुर सवारी गाड़ी की तलाशी ली गई। इस दौरान सवारी ट्रेन के हरेक बोगी को भी खंगाला गया, जबकि कुछ यात्रियों से पूछताछ भी की गई।

अपराधिक घटना को रोकने के लिए की गई तलाशी

यह पूरी जांच-पड़ताल प्रशिक्षु डीएसपी नीलम कुजूर और नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी के नेतृत्व में की गई है।
इस दौरान नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी ने बताया कि शहर में कोई अपराधी किसी भी तरह के अपराधिक घटना को अंजाम न दें, इसी के मद्देनजर यह जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बहू ने आदमी बुलाकर ससुर को पिटवाया

उन्होंने कहा कि अपराधी ठंड और कोहरे का फायदा उठाते हैं और ट्रेन से आते हैं और अपराधिक घटना को अंजाम देकर इसी ट्रेन से वापस भी चले जाते हैं। इसी कारण सवारी ट्रेन की जांच की गई और शहर के भी कई इलाकों की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में गस्ती दल को तेज कर दिया गया है। गिरिडीह पुलिस के द्वारा विभिन्न इलाकों की जांच भी की जा रही है। बिना वजह बाहर घूम रहें लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...