गैंग्स ऑफ वासेपुर : हत्यारों की तलाश में यूपी और बिहार गयी पुलिस की टीम, हिरासत में 6 लोग

धनबाद : धनबाद के वासेपुर का गैंगस्टर फहीम खान के करीबी नन्हे अंसारी उर्फ महताब आलम हत्याकांड मामले में आरोपियों की धड़पकड़ तेज हो गई है. इसके लिए धनबाद पुलिस की दो टीम यूपी और बिहार गई है. इधर आरोपियों के संभावित ठिकानों और घरों में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है. वासेपुर के करीब आधा दर्जनों लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है.

हत्या की जिम्मेवारी लेने वाले प्रिंस खान व उसके भाइयों की तलाश भी पुलिस सरगर्मी से कर रही है. इसके अलावा हैदर खान, हीरा ड्राइवर, भोमा रजा, डिक्की, अनवर एवं डिम्पी शूटर की तलाश भी जारी है. ये सभी हत्या में नामजद आरोपी हैं.

नन्हे की रेकी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शनिवार की देर शाम बैंक मोड़ थाना की पुलिस ने थानेदार रणधीर सिंह के नेतृत्व में इस कांड में नन्हे की रेकी करने वाला आजाद नामक सख्स को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के दिन आजाद ही नन्हें की रेकी कर रहा था. आरा मोड़ से आगे बढ़ने का इसने हत्यारों को संकेत दिया था. इसके बाद हत्या हुई. प्रिंस के खास गुर्गा शाहिद का आजाद करीबी रिश्तेदार है. आजाद वासेपुर के मदीना नगर में रहता है, इसकी मां नौकरानी का काम करती है. वह प्रिंस खान के घर में भी काम करती है. इसके जरीए पुलिस बांकी आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. इस बीच फहीम खान के बेटे इकबाल खान ने एक और खुलासा किया है, कहा कि सोना मांझी की जमीन पर प्रिंस की नजर गड़ी हुई है. उसे दहशत में लाने के लिए प्रिंस ने पहले पप्पू पाचक की हत्या करवाई, उसके बाद नन्हे की हत्या करवा दी. उसके धमकी को इकबाल ने सरकार और प्रशासन के लिए चैलेंज बताया. अब तक की पुलिसिया कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया.

प्रिंस व उसके भाइयों के बारे में पुलिस को अभी तक नहीं मिली कोई जानकारी

इधर धनबाद पुलिस की एक-एक टीम अभी यूपी-बिहार में मौजूद है. हत्या के अगले दिन ही टीम प्रिंस व उसके भाइयों की तलाश में निकल गयी थी. हालांकि अभी तक प्रिंस व उसके भाइयों के बारे में पुलिस को कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है. गैंगवार भड़काने और हत्यारों का जखीरा रखने के आरोप में पुलिस प्रिंस खान की मां नासरीन को शुक्रवार को जेल भेज चुकी है. वहीं प्रिंस खान के पिता नासिर खान की तलाश भी पुलिस जोरों-शोरों से कर रही है. धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने स्पष्ट किया है कि इस घटना को अंजाम देने वालों में कोई नहीं बचेगा. पुलिस पूरी तरह संवेदनशील होकर अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है.

24 नवंबर को हुई थी नन्हे खान की हत्या

बताते चलें कि 24 नवंबर की शाम लगभग सवा तीन बजे नन्हे अंसारी की हत्या वासेपुर के अली नगर शमशेर स्टोर के पास ताबड़तोड़ गोली मार कर दी गयी थी. जिसके बाद उसी शाम को वासेपुर के प्रिंस खान का विडियो वायरल हुआ था और उसने हत्या की जिम्मेवारी ली थी. पुलिस ने भी चैलेंज के स्वीकार करते हुए अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में जुटी हुई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अपराधियों और पुलिस के बीच चल रहे लुकाछिपी के खेल का कब तक पटाक्षेप होगा है.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: नशे के खिलाफ बरही पुलिस का अभियान...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: बरही अनुमंडल पुलिस की ओर से रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम...