बरकट्ठा के नशा कारोबारियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 7.75g Brown Sugar के साथ तस्कर गिरफ्तार

Barkatha : बरकट्ठा इन दिनों उड़ता पंजाब बनने की राह पर अग्रसर माना जा रहा है।यहाँ के युवा आये दिन नशे की गिरफ्त में फँसते चले जा रहे हैं।इसी बीच बरकट्ठा पुलिस एक्शन मोड़ में नज़र आ रही है। बहरहाल बरकट्ठा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक अभियान चलाया जिसमें एक युवक को 7.75g Brown Sugar के साथ इलेक्ट्रॉनिक तराजू ,एक वन प्लस कम्पनी की मोबाइल,याकुज़ा कंपनी की,बिना रेजिस्ट्रेशन की इलेक्ट्रिक स्कूटी पकड़ा है।

पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार ने दी जानकारी

इस बाबत पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार(परिक्ष्यमान)ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दिया। प्रेस वार्ता में बताया कि छोटी कुमार,पिता -पाचु महतों,उम्र 22 वर्ष,बरकट्ठा थाना क्षेत्र के कपका ग्राम का निवासी है। जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा है।आने वाले दिनों में पुलिस अधीक्षक,हज़ारीबाग के नेतृत्व में पूरे जिले से मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए पुलिस कार्यवाही जारी रखेगी।

Read More: 106वां स्थापना दिवस : बिहार विधानसभा में जुटे ओम बिरला, उपसभापति हरिवंश व किरेन रिजिजू, डिजिटल हाउस का हुआ उद्घाटन…

77500₹  के मादक पदार्थ जब्त

इस अभियान में पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार (परिक्ष्यमान),बरकट्ठा थाना प्रभारी पु.अ.नि पंकज सिंदुरिया,स.अ.नि उपेंद्र कुमार सिन्हा सहित बरकट्ठा थाना के अन्य सशस्त्र बल शामिल रहे। हालांकि जब्त की गई मादक सामग्री (Brown Sugar) की सरकारी कीमत 77500₹ मानी जा रही है।ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है कि अब आगे पुलिस द्वारा किए जा रहे ऐसे ही अभियानों से बरकट्ठा नशा मुक्त बनता है या फिर नशा कारोबारियों का जलवा जारी रहेगा।

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img