क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में चलाया गया विशेष शनिवार अभियान

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में चलाया गया विशेष शनिवार अभियान

पटना : क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा आवेदकों को सुविधा प्रदान करने वाली पहल के तहत बिहार के कुल 37 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में से 9 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में विशेष शनिवार अभियान चलाया गया। इस अभियान में उन सभी डाकघर पासपोर्ट सेवा का चयन किया गया जहां पासपोर्ट आवेदन जमा करने के लिए प्राप्त होने वाले अपवांटमेंट जल्द नहीं मिल पा रहे थे।

कुल 705 आवेदकों को मिला अपाइंटमेंट

दिनांक 10.01.2026 दिन शनिवार को चलाए गए इस अभियान में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र बेतिया, छपरा, एकमा, गया, गोपालगंज, मोतिहारी, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर एवं सिवान को पूर्ण क्षमता के साथ खोला गया। जिसमें कुल 705 आवेदकों के लिए अपाइंटमेंट जारी किए गए।

फरवरी – मार्च में भी फिर खुलेंगे ये डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र

विशेष शनिवार अभियान की सफलता एवं अपवांटमेंट की उपलब्धता को देखते हुए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा फरवरी एवं मार्च माह में एक-एक शनिवार को पुनः उपरोक्त डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र खोला जाएगा। साथ ही आवेदकों की संख्या को देखते हुए एवं आवेदकों के हित में पूरे वर्ष इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

ये भी पढे :  वृद्धजनों को नीतीश सरकार का तोहफा, निबंधन कार्यालय का चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति  

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...