HMCHपटना: बिहार में इन दिनों अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर दिखाई दे रहा है। अपराधी पहले आम लोगों को अपना शिकार बनाते थे लेकिन अब वे पुलिस को भी नहीं बक्श रहे हैं। होली के दिन राजधानी पटना के पालीगंज में लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। लोगों के हमले में कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गये। सभी जख्मी पुलिसकर्मियों को चिकसी में स्थित हिमालया मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (HMCH) में भर्ती कराया गया जहां सभी पुलिसकर्मियों का इलाज किया गया। लोगों के हमले में पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।
HMCH यह भी पढ़ें – बिहार में आपराधिक घटनाओं में RJD का हाथ, सदन में हंगामा पर भाजपा ने लगाया बड़ा आरोप…
मामले में हिमालया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (HMCH) के स्वास्थ्य प्रबंधक नागेन्द्र कुमार ने बताया कि जवान के सर में गंभीर चोट लगी है। फ़िलहाल उसका इलाज चल रहा है। बता दें कि होली की शाम में पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र के करहरा ढिबरा गांव में स्थानीय लोगों ने बसिउरा निकाला था। इस दौरान कीचड़ वहां से गुजर रही गस्ती वाहन पर भी लोगों ने कीचड़ फेंक दिया जिसके बाद पुलिस जवानों ने उन्हें मना किया।
यह भी पढ़ें – Bihar में लॉ एंड ऑर्डर बन गई है बड़ी समस्या, इस MLA ने कहा ‘हथियार निकालिए और…’ HMCH
लोगों के नहीं मानने पर पुलिस जवानों ने उन्हें खदेड़ दिया जिसके बाद लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिसकर्मियों के कपडे भी फाड़ दिए। लोगों के हमले में पुलिसकर्मी जख्मी भी हो गये जिन्हें हिमालया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Politics के रंग में रंग गये निशांत! जदयू के नेता ने कहा ‘अब तो…’
Highlights


















