रांची. पोस्टल बैलेट का अदला-बदली कार्यक्रम को लेकर चुनाव आयोग की सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि के साथ बैठक हुई। बैठक में सभी जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए और अपने-अपने जिले एवं विधानसभा क्षेत्र का पोस्टल बैलेट अदला-बदली कर ले गए। इस कार्यक्रम में भाजपा के तरफ से सुधीर श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव आयोग में पोस्टल बैलेट का इस कार्यक्रम में राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को इसलिए बुलाया गया था कि पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही सीखने को भी मिलता है कि कैसे पोस्टल बैलेट विधानसभा वार अदला-बदली होता है। अब इसके बाद जितने भी मतदाता पोस्टल बैलेट से मतदान करना चाहते हैं वो एक फॉर्म भरेंगे और तब उनको पोस्टल बैलेट दिया जाएगा।
पोस्टल बैलेट में वैसे लोग मतदान करेंगे जो मतदान मतदान के कार्य में लगे हुए हैं और वो भी करेंगे जो मतदान कार्य में नहीं लगे हैं बल्कि अपना कर्तव्य में लगे हुए हैं।


















